ब्रह्मपुर: महुआर पंचायत में 8 लाख की लागत से बना अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय, प्राइवेट जैसी सुविधाएं बच्चों को अब मुफ्त मिलेंगी
ब्रह्मपुर प्रखंड के महुआर पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए षष्टम वित्त आयोग योजना (कोड 314762) के तहत अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। करीब 8 लाख रुपये की लागत से बने इस पुस्तकालय का उद्घाटन बुधवार की सुबह 9 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रपुरा के सभागार में किया गया।