जमुई: जमुई में बोले अख्तरुल ईमान, जनता अब नारों नहीं, विकास का हिसाब मांग रही है
Jamui, Jamui | Jul 25, 2026 एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अख्तरुल ईमान शनिवार 3 बजे के करीब जमुई पहुंचे। उन्होंने झाझा के घोरिकवा गांव में एक युवक द्वारा निजी खर्च से बनाए गए पुल की सराहना की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, छात्र आंदोलन और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग की।