अररिया: केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर बैठक
Araria, Araria | Jun 23, 2026 केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के सफल, स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में अपर समाहर्ता, अररिया अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधि