सहारनपुर: चिलकाना थाना पुलिस ने ग्राम कालू माजरा के पास 202 ग्राम अवैध चरस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना चिलकाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर नशा तस्कर इलियास को मंगलवार शाम 4:30 बजे ग्राम कालू माजरा के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 202 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।