खलीलाबाद: सोनी होटल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनी होटल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से रामकिशोर पुत्र कृष्णचंद निवासी डुमरिया, थाना दुधारा गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को काम से लौटते समय हुए हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।