जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, विद्युत विभाग कार्यालय का किया घेराव
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बस्तर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर विष्णु देव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया।