हंगरंग: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना की गाड़ी पलटी, दो जवान गंभीर रूप से घायल
चांगो और नाको के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर सेना की गाड़ी पलटने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।