भगवानपुर: कोचिंग जाते समय नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोप, मामला दर्ज
भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने भगवानपुर थाना में लिखित आवेदन देकर खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी सौरभ कुमार एवं बबलू रजक समेत दामोदरपुर निवासी कुछ लोगों पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मीडिया को जानकारी दिया।