चूरू: राजलदेसर: आलसर गांव में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 22, 2026 चूरू। राजलदेसर थाना क्षेत्र के आलसर गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जगदीश प्रसाद को बीदासर से हिरासत में लिया। आरोपी मूलतः जैतासर का निवासी है।