उधवा: राधानगर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन, ज़मीन से जुड़े दो मामलों का निपटारा
राधानगर थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचल निरीक्षक हैदर अली ने किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग अपनी जमीन संबंधित समस्या को लेकर थाना दिवस पर पहुंचे। जहां उसकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया।