टीकमगढ़: इमलिया: 19 वर्षीय युवक को खेत पर मोटर चालू करते समय लगा करंट: हालत गंभीर होने पर, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के थाना कुड़ीला के अंतर्गत इमलिया गांव में 19 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक का नाम देवेंद्र आदिवासी है परिजन ने बताया कि देवेंद्र अपने खेत पर मोटर चालू कर रहा था तभी मोटर के पिलक में करंट आ गया और वह करंट की चपेट में आ गया परिजन निजी वाहन से युवक को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की निगरानी युवक का इलाज किया जा रहा है।