चंडीगढ़ में ड्रग्स बिकने पर गवर्नर ने पार्षदों की लगाई 'क्लास' !
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस-2026 के अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को चंडीगढ़ नगर निगम के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए नशा और अवैध तस्करी के खिलाफ एकजुट सामाजिक आंदोलन चलाने का आह्वान किया। प्रशासक कटारिया नशे के विरुद्ध भावुक संदेश देते हुए इस सत्र में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के पार्षदों की 'क्लास' लगाने से भी नहीं चूके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपके वार्ड में जो गतिविधियां चल रही हैं, क्या उनसे आपको दिखता नहीं है और अपने वार्ड में अपनी आंखों के सामने आपको हलचल नहीं दिखती है तो आप काहे के जनप्रतिनिधि हो। किस चीज के जनप्रतिनिधि हो। गवर्नर ने सरकार और पुलिस को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ड्रग्स का धंधा सरकार और पुलिस के सहारे के बिना दस दिन भी नहीं चल सकता।
#chandigarh #punjab #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Aug 12, 2026