सिकंदरा: बिछवे विद्यालय में करंट लगने से छात्र अचेत, पिता ने प्रधानाध्यापिका पर लापरवाही का लगाया आरोप
सिकंदरा प्रखंड के लछुआड़ थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिछवे में करंट लगने से आठ वर्षीय छात्र आलोक कुमार उर्फ आदर्श अचेत हो गया। छात्र के पिता रवि कुमार रंजन ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर लापरवाही और समय पर इलाज की व्यवस्था नहीं कराने का आरोप लगाते हुए रविवार 5 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है ।