मिर्ज़ापुर: नार्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन के शौचालय में मिला कानपुर निवासी रेल यात्री का शव, जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर नॉर्थईस्ट सुपर फास्ट ट्रेन के शौचालय में यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अरविंद गौतम के रूप में हुई है। वह कानपुर का रहने वाला था।