सिलाव: सिलाव थाना के विभिन्न गांवों से नशे में धुत नौ व्यक्तियों को सिलाव थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Feb 20, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने सिलाव थाना के विभिन्न गांवों से नशे में धुत नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि यह कार्रवाई गश्ती के दौरान की गयी है. गिरफ्तार नौ व्यक्तियों द्धारा मेडिकल जांच में अलकोहल सेवन करने की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उनलोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.