कांके: मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में डिस्पैच सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2024 मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में डिस्पैच सेंटर का गुरुवार दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त वरुण रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।