आंवला: आंवला के मऊचंदपुर में चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, एक घायल, निजी अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
Aonla, Bareilly | Apr 27, 2026 आंवला के मऊचंदपुर गांव में दो चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।यह घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी भरतपाल एडवोकेट के बेटे रोहित का गांव के ही आकाश से किसी बात को लेकर मारपीट हुई।