नवाबगंज: बांग्ला बाजार में घर से तीन बैटरी चोरी, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के बांग्ला बाजार में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर से तीन बैटरा चोरी कर ले गए।पीड़ित आदित्य वर्मा ने रविवार करीब 11:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उनके यहां बिजली चली गई थी। जब वह जनरेटर चलाने के लिए पहुंचे तो देखा कि वहां रखे तीनों बैटरा गायब थे।