मुरैना नगर: मुरैना: शहीद संग्रहालय पर फटा तिरंगा लहराने से अपमान, वायरल वीडियो से प्रशासन पर सवाल
मुरैना के MS रोड स्थित शहीद संग्रहालय पर लगा राष्ट्रीय ध्वज फटा और गंदा मिलने से लोगों में नाराजगी है।मंगलवार दोपहर वायरल वीडियो में तिरंगा बदहाल हालत में लहराता दिखा।नागरिकों ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।लोगों का कहना है कि तिरंगा देश का गौरव है,इसलिए तत्काल ध्वज बदलकर सम्मान बहाल किया जाए।अधिकारियों की अनदेखी से लोगों मे रोष।