गोरखपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया, घंटों की मशक्कत के बाद जान बचाई जा सकी
कोतवाली क्षेत्र के दिलेजाकपुर के रहने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त 40 वर्षीय नरेश केसवानी पुत्र श्रीचंद केसवानी ने शिव मन्दिर के कुएं में कूद कर जान देने की कोशिश की।हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी गई।जिसके बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घण्टो मशक्कत के बाद जान बचाई जा सकी