फुलवरिया: फुलवरिया में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, घर-घर जाकर किसानों की हो रही रजिस्ट्री, अधिकारियों ने लिया जायजा
फुलवरिया प्रखंड में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान तेज कर दिया गया है। सरकार के निर्देश पर पंचायत के विभिन्न गांव में घर-घर जाकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य किया जा रहा है। रविवार की दोपहर 2:00 बजे चल रहे इस अभियान का अधिकारियों ने जायजा भी लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसानों का नाम छूटने न पाए।