कटोरिया: डुमरिया पुल के पास बाइक से गिरकर एक महिला घायल
Katoria, Banka | May 16, 2026 कटोरिया- बलियामहरा रोड स्थित डुमरिया पुल के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे चलती बाइक से गिरकर डुमरिया गांव निवासी आंगनवाड़ी सहायिका जख्मी हो गयी। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त सहायिका आंगनवाड़ी केंद्र से पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के निकट पुल् के पास हादसा हो गया।