महेंद्रगढ़: नारनौल की छलक नाला परियोजना 11 साल बाद भी अधूरी, बजट खर्च पर उठे सवाल
नारनौल की छलक नाले की परियोजना पर अब तक 33.74 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, फिर भी यह 11 साल बाद भी अधूरी है। साथ ही पांच प्रस्तावित पार्कों का विकास भी पूरा नहीं हुआ। रेवाड़ी रोड तक नाले के विस्तार के लिए 7.5 करोड़ रुपये का नया बजट मंजूर हुआ है। जनता काम की देरी, भुगतान और कारणों को लेकर जवाब मांग रही है।