मोतिहारी: संग्रामपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संग्रामपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड मामले में फरार दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसौना गांव से प्राथमिकी अभियुक्त वीरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय रामयश सिंह एवं रंजन कुमार सिंह पिता स्वर्गीय महावीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी पुलिस के द्वारा गुरुवार को 2:21 पर दी गई।