बालोद: 144 वाहनों पर कार्रवाई, 44 हजार जुर्माना: शराब पीकर वाहन चलाने के 2 केस कोर्ट पहुंचे, नशे के 20 मामलों में भी कार्रवाई
Balod, Balod | Aug 7, 2026 बालोद जिले में नशे और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बालोद पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत 144 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की और 44,300 रुपए समन शुल्क वसूला। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और तंबाकू नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी 20 प्रकरण दर्ज किए गए।