महनार: महनार नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल, कचरे से परेशान नगरवासी
महनार नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। अचानक हुई इस हड़ताल के कारण नगर के विभिन्न इलाकों में कचरे का अंबार लग गया, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के कुछ कर्मियो पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।