मंदसौर: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 23 वाहनों पर जुर्माना और 3 जब्त
मंदसौर में परिवहन विभाग ने लोक परिवहन बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 23 वाहनों पर कार्रवाई की,विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 1.41 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, जबकि 3 वाहन जब्त किए गए,बिना परमिट,ओवरलोड, बिना फिटनेस और बिना वर्दी वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई,विभाग ने नियमों का पालन करने की अपील की,