लोनी: DCP ग्रामीण जुमे की नमाज़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे लोनी, पुलिसकर्मियों से की बातचीत
Loni, Ghaziabad | Mar 29, 2024 जुमे की नमाज़ को लेकर लोनी के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया व अलर्ट के चलते तमाम मस्जिदों में पुलिस की टीमें मौजूद रहीं। वहीं DCP ग्रामीण विवेक सिंह यादव पुलिस टीमों के इंतजामों का जायजा लेने लोनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोनी अंकुर विहार, लोनी बॉर्डर, ट्रॉनिका सिटी और लोनी कोतवाली के पुलिसकर्मियों से बातचीत की।