लोनी: लालबाग कॉलोनी में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश को उपचार के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
Loni, Ghaziabad | Mar 30, 2024 पुलिस ने लालबाग कॉलोनी में मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। एक बदमाश दीन मोहम्मद के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने दीन मोहम्मद को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के बाद पुलिस ने दीन मोहम्मद को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने मुठभेड़ में दीन मोहम्मद के साथी फुरकान को भी गिरफ्तार किया था। दोनों पर पशु कटान का आरोप है।