लोनी: अशोक विहार कॉलोनी में नमाज पढ़ कर लौट रहे युवक के साथ दबगों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज हुई।
Loni, Ghaziabad | Mar 31, 2024 अशोक विहार कॉलोनी में गय्यूर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे। तभी दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी डंडे बरसा दिए। मारपीट में वह घायल हो गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।