सदर: कमर्शियल LPG के दाम बढ़ने पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार को घेरा, कहा- खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में होगी वृद्धि
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी ने आम जनता और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एकमुश्त 993 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े उद्योगों पर सीधा असर पड़ेगा।