लोहरदगा: लोहरदगा में वन विभाग ने वन्य प्राणी सप्ताह के तहत प्रभात फेरी निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शनिवार सुबह करीब 11 बजे लोहरदगा वन प्रमंडल की ओर से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी लोहरदगा के बक्सीदीपा से शुरू होकर बरवाटोली तक पहुंची। इसमें लोहरदगा वन प्रमंडल के सभी वनकर्मी शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान वन्यजीव संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।