धरहरा: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के दरियापुर स्थित इंद्रलोक भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। जिला कार्यक्रम प्रभारी सह धरहरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने कहा