मोदीनगर: सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में पहले दिन 20000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, पुलिस बल तैनात रहा
मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव में महामाया देवी मंदिर में चैत्र माह में मेले का आयोजन किया जाता है। चुनाव के चलते इस बार मेला नहीं लगाया गया। मेला न लगने से मंदिर आए लोगों को मायूसी मिली। पहले दिन करीब 20000 से अधिक श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। वहीं उप जिलाधिकारी डॉ पूजा सिंह समेत पुलिस के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।