इटारसी: इटारसी के तवानगर में बेमौसम बारिश और ओले गिरे, किसानों की चिंता बढ़ी
शनिवार रविवार दरमियानी रात करीब 12.30 एक वीडियो इटारसी के तवानगर क्षेत्र से सामने आया है वीडियो शनिवार देर शाम का बताया जा रहा है जहां मौसम ने अचानक करवट ली। और तवा नगर क्षेत्र में बेमौसम तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। यह बारिश लगभग 10 मिनट तक हुई, जिसमें क्षेत्र में ओलावृष्टि भी शामिल थी। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है।