देवबंद: देवबंद क्षेत्र में नाबालिग से कुकर्म का आरोप, थाने से कार्रवाई न होने पर पीड़ित मां ने एसएसपी से लगाई गुहार
देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे के साथ कुकर्म किया गया है और थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पुलिस लाइन पहुंची पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।