महोबा: कुम्हरौड़ा इलाके में ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूटे गए, तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा पीड़ित
Mahoba, Mahoba | Apr 20, 2026 ई-रिक्शा चालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के लवकुशनगर निवासी संडूलाल पाल ने बताया कि रविवार रात तीन बदमाश सवारी बनकर बैठे और बिच्छू पहाड़िया चलने का दबाव बनाया। मना करने पर पेट्रोल पंप के पास मारपीट कर 5000 रुपये नकद व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।