आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा पेपर लीक और बच्चों से मारपीट के विरोध में 25 जुलाई को धरना प्रदर्शन और रैली का ऐलान
डेराबस्सी:
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा 25 जुलाई 2026 को डेराबस्सी (ज़िला एस.ए.एस. नगर) में एक जोरदार धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन देश में हो रहे पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बच्चों से मारपीट के मामले में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने के संबंध में किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हलका प्रभारी जसविंदर सिंह मोहाली ने बताया कि देश में पेपर लीक के मामलों में शिक्षा मंत्री की विफलता और बच्चों पर हुई बेरहमी से मारपीट के रोष स्वरूप यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में अराजकता फैलने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके चलते पार्टी अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करती है।
प्रदर्शन का रूट प्लान:
प्रदर्शन डेराबस्सी के राम तलाई से शुरू होकर चंडीगढ़ रोड, कटीक धर्मशाला, अंबाला रोड मस्जिद के पास से होता हुआ बाज़ार में से गुज़रेगा। इसके बाद तहसील रोड से होते हुए शेर राम तलाई अस्पताल के सामने पहुंचकर पुतला दहन प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि धरने के दौरान मेडिकल सुविधाएं, इलेक्ट्रॉनिक व प्रेस मीडिया कवरेज, फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की उचित तैनाती की जाए।
(ब्यूरो चीफ राकेश गांधी की रिपोर्ट)