कोतमा: कोतमा में रेस्क्यू टीम ने तीसरा शव निकाला
Kotma, Anuppur | Apr 5, 2026 रविवार 3:00 बजे कोतमा में अग्रवाल लॉज हादसे के पश्चात घटना में मृत तीसरी महिला राधाबाई कोल 40 वर्ष निवासी दमकी टोला कोतमा के शव को बाहर निकाला गया। घटना के पश्चात प्रशासन ने मृतकों को 9 लाख तथा घायलों को ढाई लाख रुपए देने की बात कही वहीं इस मामले पर पुलिस ने लाज संचालक एवं समीप भूमि पर कार्य कर रहे भू स्वामी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है।