जहानाबाद: सदर अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों ने महिला चोर को पकड़ा, आगे की कार्रवाई जारी
जहानाबाद सदर अस्पताल में मंगलवार दिन में करीब 4 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब सुरक्षा कर्मियों ने एक महिला चोर को एक महिला के झोले में रखे समानों पर हाथ साफ करते हुए घर दबोचा जिसके बाद अस्पताल में आए लोगों की महिला चोर को देखने हेतु भीड़ लग गई। सुरक्षा कर्मियों ने बताया की अस्पताल में आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।