जहानाबाद: टेनीबीघा में सदर विधायक सुदय यादव ने कबीर मठ सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया
मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे जहानाबाद के स्थानीय सदर विधायक सुदय यादव ने टेनीबीघा स्थित कबीर मठ सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गए। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सदर विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन में लोग कई तरह के गतिविधियों, सामाजिक समर्थन, सार्वजनिक जानकारी और अन्य उद्देश्यों के लिए इकट्ठा होते हैं और इस भवन के बनने से लोगों को इसका फायदा होगा