जहानाबाद: जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान को गलत बताया
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मीडिया से बात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान को गलत बताया है। दरअसल ललन सिंह ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मुसलमान जदयू को वोट नहीं देते हैं। जिसको लेकर शकील अहमद ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है कि मुसलमान जदयू को वोट नहीं देते।