मुफ्फसिल थाना परिसर में ’जनता दरबार सह भ्रमण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार 12 दिसंबर शाम लगभग 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस-जनता संबंध सुदृढ़ करना, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है।