खेकड़ा: ललियाना चौकी प्रभारी से साइबर ठगों ने की ₹25,000 की ठगी, 10वीं फेल युवक को UP और बिहार के पुलिस अफसरों को ठगने पर भेजा जेल
बागपत की ललियाना चौकी के प्रभारी अमित कुमार को साइबर ठगों ने एसपी क्राइम के रूप में पेश कर ₹25000 की ठगी कर ली। पैसे ट्रांसफर करने के बाद दरोगा जी को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। बागपत पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि मामले में थाना साइबर क्राइम बागपत पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर