संभल: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी, गलत बिल्डिंग और बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिजली घर पर किया विरोध प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी, गलत बिलिंग और बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आतिर हुसैन के नेतृत्व में बिजली घर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अब स्मार्ट चीटर बन चुके हैं,जो दिन दहाड़े आम जनता की जेब पर लूट मचा रहे है।