महोबा: ग्राम अतरारमाफ में शादी न होने से आहत युवक ने पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरार माफ निवासी गुलाब सिंह पुत्र निर्भय सिंह ने शादी न होने से आहत होकर खेत में लगे पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।