चकरनगर: कारसदेव मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन संपन्न, कप्तान सिंह गुर्जर भगत ने भूत-प्रेतों से सताए लोगों की झाड़ा फूंकी की
पारपट्टी क्षेत्र के अंतर्गत तेलियान खोड़न गाँव में स्थापित कारस देव मन्दिर पर विशेष गायन के साथ भव्य मेला का आयोजन संपन्न किया गया।बता दें कि रविवार देर शाम से प्रारंभ होकर सोमवार भोर सुबह करीब 5 बजे तक चलता देखा गया।इस दौरान क्षेत्र भर से भारी तादात में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कारस देव मन्दिर पर भूत भजन से लेकर कारस गोटें की आवाजें रातभर गूंजती रही।