चास: झारखंड: फर्जी वेतन निकासी मामले में चाईबासा से आरक्षी और बोकारो से होमगार्ड जवान गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Apr 27, 2026 झारखंड राज्य में फर्जी वेतन निकासी से जुड़े बड़े घोटाले में कार्रवाई तेज हो गई है।सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे ताजा जानकारी के अनुसार, चाईबासा से एक आरक्षी (कॉन्स्टेबल) और बोकारो से एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है।बताया जा रहा है कि बोकारो में गिरफ्तार होमगार्ड जवान के खाते में करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांसफर का मामला सामने आया है।