गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार सरकार के गृह विभाग ने गया जिला सहित बिहार के 14 जिलों के बदले गए एसपी,जारी की अधिसूचना
गया जिला सहित बिहार के 13 जिलों के एसपी को बदल दिया गया है।गृह विभाग ने नए एसपी की तैनाती की अधिसूचना गुरुवार की रात 9 बजे जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार गया के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार को जहानाबाद एसपी बनाया गया है।पटना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव को गया का सीटी एसपी बनाया गया है। दिव्यांजलि जायसवाल को गया का ग्रामीण एसपी बनाया गया।