लोहरदगा: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मेरले व पतरातू में कैम्प, 48 गांवों से 6302 आवेदन प्राप्त
लोहरदगा: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 2:30 बजे लोहरदगा जिले के मेरले और पतरातू ग्राम में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सीधे लाभ पहुंचाना है। 15 जून से 19 जून 2025 तक चल रहे इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 48 ग्रामों में कैम्प लगाए जा चुके हैं।